बिहार के 18 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी तेज बारिश, बिजली गिरने की भी चेतावनी, बाढ़ का खतरा मंडराया

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग की तरफ से आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन से चार दिनों तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है.
Bihar Rain Alert: बिहार के लगभग सभी जिलों में अब मॉनसून एक्टिव हो गया है. उत्तर बिहार और कोसी-सीमांचल वाले इलाके में अच्छी-खासी बारिश हो रही लेकिन दक्षिण बिहार में अब भी सामान्य से कम बारिश ही दर्ज की गई है. इस तरह से मौसम विभाग की ओर से आज 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

अगले 3 से 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. 4 जुलाई को आधे बिहार में बारिश की संभावना जताई गई है. इस दिन उत्तर बिहार के जिलों के साथ दक्षिण बिहार के भी कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 5 और 6 जुलाई को पूरे में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने को लेकर डबल अलर्ट जारी किया है.
बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बक्सर, जुमई, पटना, किशनगंज, बेगूसराय और खगड़िया जिले में अच्छी बारिश हुई. पटना समेत कई जिलों का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही रहा. इससे साफ है कि बारिश के बावजूद लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है. ऐसी ही स्थिति आगे भी कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है.
नेपाल में बारिश से बिहार में खतरा
दूसरी तरफ, बिहार के कई ऐसे जिले हैं जहां नदियों के जलस्तर में बढ़ेतरी हो रही है. जानकारी के मुताबिक, नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में खतरा मंडराने लगा है. भारी बारिश की वजह से कोसी, बागमती समेत उत्तर बिहार की कई नदियों में उफान देखा जा रहा है. अगर इसी तरह की स्थिति रही तो नदियां जल्द ही लाल निशान को पार कर जाएगी. ऐसे में राज्य के कई इलाकों के डूबने का खतरा अभी से मंडराने लगा है.
Also Read: सांवले रंग के कारण 10 बार टूटा रिश्ता, 11वीं बार में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










