बिहार में बढ़ सकता है लॉकडाउन, 25 मई के पहले एलान संभव, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक जल्द
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 May 2021 8:05 PM
Bihar Lockdown Extension: कोरोना संकट के बीच बिहार में 25 मई तक जारी लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है. इस पर आधिकारिक एलान जल्द किए जाने की संभावना है. माना जा रहा है कि लॉकडाउन को बढ़ाने के साथ ही कुछ रियायतें बढ़ाई जा सकती हैं. इसमें दुकानों को खोलने की टाइमिंग बढ़ाने समेत दूसरी ढील देने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक एक-दो रोज में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी. बैठक में बिहार में लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का आधिकारिक एलान संभव है.
कोरोना संकट के बीच बिहार में 25 मई तक जारी लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है. इस पर आधिकारिक एलान जल्द किए जाने की संभावना है. माना जा रहा है कि लॉकडाउन को बढ़ाने के साथ ही कुछ रियायतें बढ़ाई जा सकती हैं. इसमें दुकानों को खोलने की टाइमिंग बढ़ाने समेत दूसरी ढील देने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक एक-दो रोज में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी. बैठक में बिहार में लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का आधिकारिक एलान संभव है.
Also Read: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत, DLF रिश्वत केस में CBI ने दी क्लीन चिट
बिहार में लॉकडाउन की बात करें तो बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए 5 मई को 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. इसके बाद लॉकडाउन को 25 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया. बिहार स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लॉकडाउन के कारण बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. इसको देखते हुए कमोबेश तय है कि राज्य सरकार जून के पहले सप्ताह तक लॉकडाउन को बढ़ा सकती है. इस एलान पर आधिकारिक फैसला बाकी है.
Also Read: लॉकडाउन के दौरान बिहार में कोरोना संक्रमण पर लगी लगाम, 9 दिनों में 32 हजार से अधिक घटे कोरोना के एक्टिव मरीज, जानें जिलेवार आंकड़ा
बिहार में 25 मई तक बढ़े लॉकडाउन में कई नियमों में बदलाव किया गया था. शादी समारोहों में 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत मिली थी. शहरी और ग्रामीण इलाकों में दुकान खोलने के समय में भी बदलाव किया गया था. शहरी क्षेत्र में सब्जी, अंडे, मांस, मछली की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक ही खोलेने की अनुमति थी. ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति दी गई थी. किसानों के लिए बीज और खाद की दुकानें सोमवार और गुरुवार को सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए थे. वहीं, लीची और आम की पेटी बनाने के लिए सीमित संख्या में आरा मिलों को खोलने की इजाजत मिली थी. लॉकडाउन के दौरान स्कूल-कॉलेज समेत तमाम शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की सख्त हिदायत मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










