बिहार में 18.73 लाख नौकरियों का प्लान तैयार, सम्राट सरकार ने बताया कहां और कैसे मिलेंगे रोजगार के मौके

Updated:
विज्ञापन
सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar Government Job: बिहार में रोजगार को लेकर सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. सम्राट सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 18.73 लाख से ज्यादा लोगों को रोजी-रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. पांच साल में एक करोड़ रोजगार देने के वादे के तहत विभागवार तैयारी शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Government Job: बिहार में नौकरी और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 18 लाख 73 हजार 408 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है. सरकार ने अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को रोजी-रोजगार देने का वादा किया है. इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभागवार योजना तैयार की गई है.

पांच साल में एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य

बिहार सरकार ने रोजगार को लेकर पांच साल का रोडमैप तैयार किया है. इसके तहत हर साल कितने लोगों को रोजगार देना है, इसका लक्ष्य तय कर दिया गया है. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने सभी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी भेज दी है.

सरकार का कहना है कि रोजगार के लिए पहले से चल रही योजनाओं के साथ-साथ नई योजनाओं को भी जोड़ा जाएगा. इससे युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

इन विभागों में बनेंगे रोजगार के अवसर

रोजगार देने वाले प्रमुख विभागों में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, नागर विमानन विभाग, उद्योग विभाग, श्रम संसाधन विभाग और शिक्षा विभाग शामिल हैं.

इन विभागों की योजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी है. कुछ विभाग नई योजनाएं शुरू करेंगे, जिनसे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

पुरानी और नई योजनाओं से मिलेगा रोजगार

सरकार के प्लान के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 18 लाख 73 हजार 408 लोगों को रोजगार मिलेगा. इसमें पुरानी योजनाओं से 16 लाख 94 हजार 323 लोगों को रोजगार मिलेगा. नई योजनाओं के जरिए 1 लाख 79 हजार 85 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नवंबर 2025 से मई 2026 तक इतने लोगों को मिला रोजगार

सरकार के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2025 से मई 2026 तक 4 लाख 82 हजार 914 लोगों को रोजगार दिया गया है.

महीनेवार आंकड़े

  • नवंबर 2025: 52 हजार 81 लोग
  • दिसंबर 2025: 68 हजार 257 लोग
  • जनवरी 2026: 55 हजार 150 लोग
  • फरवरी 2026: 60 हजार 512 लोग
  • मार्च 2026: 65 हजार 988 लोग
  • अप्रैल 2026: 1 लाख 52 हजार 481 लोग
  • मई 2026: 28 हजार 445 लोग

हर साल बढ़ेगा रोजगार का लक्ष्य

सरकार ने अगले वर्षों के लिए भी रोजगार का लक्ष्य तय किया है.

  • वित्तीय वर्ष 2026-27: 18 लाख 73 हजार 408 रोजगार
  • वित्तीय वर्ष 2027-28: 19 लाख 42 हजार 935 रोजगार
  • वित्तीय वर्ष 2028-29: 22 लाख 7 हजार 793 रोजगार
  • वित्तीय वर्ष 2029-30: 24 लाख 18 हजार 336 रोजगार

चुनाव के बाद रोजगार पर सरकार का फोकस

विधानसभा चुनाव के बाद से ही सरकार ने रोजगार के लक्ष्य पर काम तेज कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार, सरकार का फोकस युवाओं को नौकरी, कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ने पर है. आने वाले वर्षों में विभागों की योजनाओं के जरिए रोजगार के नए रास्ते तैयार किए जाएंगे.

Also Read: बिहार में दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, पटना से इन 4 शहरों के लिए बनेगा कॉरिडोर, सम्राट कैबिनेट में फैसला



विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन