बिहार के गोपालगंज में भरी पंचायत में हत्या, जमीन विवाद में लाठी-डंडे से पीट- पीटकर अधेड़ को मौत के घाट उतारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2023 10:26 AM
गोपालगंज में जमीन विवाद में खूनी खेल खेला गया. दरअसल यहां जमीन विवाद में पंचायती हो रही थी, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हो गई. साथ ही सात लोग गंभीर रुप से घायल है. यह पूरी घटना जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बनकटिया टोला टांड की है.
गोपालगंज में जमीन विवाद में खूनी खेल खेला गया. दरअसल यहां जमीन विवाद को पंचायत में सुलझाया जा रहा था. जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हो गई. साथ ही सात लोग गंभीर रुप से घायल है. यह पूरी घटना जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बनकटिया टोला टांड की है. मृतक की पहचान गणेश राम के 45 वर्षीय पुत्र बलिस्टर राम के रूप में की गई है. दूसरी ओर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है. गौरतलब है कि इस पूरे मामले में पुलिस ने अबतक चार को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए आरोपियों सेे पूछताछ जारी है.
बताया जा रहा है कि बलिस्टर राम के यहां घराड़ी की जमीन पर मकान का निर्माण हो रहा था. इसे लेकर पड़ोसियों से इनका विवाद हुआ. विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी. जानकारी के अनुसार दूसरे पक्ष के लोग घायल हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी स्थिती नाजुक बताई जा रही है. वहीं पंचायती में पहले अश्लील भाषा का प्रयोग हुआ. इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई. झड़प में लाठी-डंडा के साथ ही धारधार हथियार का भी इस्तेमाल हुआ, जिसमें बलिस्टर राम, इनके पिता गणेश राम, रामजीत राम, अनिता देवी, राधेश्याम राम, अमरेंद्र राम घायल हो गए. इसमें बलिस्टर राम की इलाज के दौरान मौत हो गई.
इस घटना के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है. हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं फिलहाल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










