Bihar Flood: गंगा चौखट पर आयी तो, ‘यमुना’ निकल गई मायका, जानें क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन
Bihar Flood: गंगा चौखट पर आयी तो, ‘यमुना’ निकल गई मायका, जानें क्या है मामला

Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ प्रभावित अधिकतर घरों की महिलाएं पलायन कर चुकी है. परिवार वाले खास कर अपने बच्चों को रिश्तेदार के घर भेज रहे हैं, तो कोई अपने ससुराल. घर की सुरक्षा का भार पुरुषों के कंधे पर आ गया है.

विज्ञापन

भागलपुर: घर में गंगा बाढ़ को अपने साथ लेकर जिस दिन प्रवेश की, उसी दिन से पतोहू जमुना सूखी जगह खोज चूल्हे में आग लगा परिवार के पेट की भूख को शांत करने लगी. इस बीच बच्चों की याद आती है, तो तेज आवाज लगाती है. जिस नाम को पुकारती है वह आवाज नहीं देता, तो परेशान होकर पूरा परिवार गंगा की तरफ भागने लगता है. दिल में आशंका होती है, कहीं बच्चे के साथ अनहोनी तो नहीं हो गयी. यह हाल है सबौर पंचायत के कर्इ गांव के ग्रामीणों का. अब इस परेशानी से बचने के लिए गांव की महिलाएं व बच्चे पलायन कर रहे हैं.

घोषपुर में गंगा का रूप देख, पलायन कर गयी नूतन

घोषपुर गांव की नूतन शनिवार को अपने मायके चली गयी. बेटी को साथ ले जाने के लिए पिता सुरेश कुमार यादव तारापुर से आये थे. नूतन कहती है हमारे घर के पास से गंगा गुजरती है, जिससे बाढ़ सीधे हमारे घर में सबसे पहले प्रवेश करती है. ऐसे में जहरीले जीव के साथ गंगा के भीषण रूप से भी खतरा है. बच्चों को बचाने के लिए हमें घर से पलायन करना जरूरी है. इंग्लिश गांव की जमुना देवी भी अपने बच्चों के साथ मायका पलायन कर रही थी. वह कहती है गंगा भीषण बाढ़ के साथ हमारे घर में आ गयी है, ऐसे में गंगा जब तक घर में रहेगी हम अपने मायके में रहेंगे.

पुरुषों के कंधे पर घर की सुरक्षा

बाढ़ प्रभावित अधिकतर घरों की महिलाएं पलायन कर चुकी है. परिवार वाले खास कर अपने बच्चों को रिश्तेदार के घर भेज रहे हैं, तो कोई अपने ससुराल. घर की सुरक्षा का भार पुरुषों के कंधे पर आ गया है. यह लोग घर के आसपास ही रह रहे हैं. जिनकी छत पक्का का है वह यही रात गुजार रहे है. दिन में इधर उधर भटक कर समय काट रहे हैं.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन