बिहार में नदियों का रौद्र रूप, गंगा-कोसी-गंडक समेत कई उफान पर, इन इलाकों में मंडराया खतरा
नदी की सांकेतिक तस्वीर
Bihar Flood: बिहार में गंगा-कोसी-गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं. पटना के अलावा राज्य के अन्य जिलों में नदियां रौद्र रूप में हैं. इससे तटीय इलाकों में खतरा मंडराने लगा है. पटना के दियारा इलाकों में खतरा बढ़ता देख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है.
Bihar Flood: बिहार में अब भी सामान्य से कम बारिश हो पाई है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में कई नदियां उफन आईं हैं. बिहार में गंगा, कोसी, सोन, गंडक, बागमती सहित मुख्य नदियां रौद्र रूप में है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी का जल स्तर गुरुवार को दोपहर में पटना के गांधी घाट पर खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर रहा. इसमें बढ़ोतरी की संभावना है.
आपके शहर में
इन जगहों पर बढ़ सकता है जल स्तर
दूसरी तरफ, सोन नदी का जल स्तर इंद्रपुरी बराज पर इस मौसम में सबसे अधिक 2.94 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी का जल स्तर पटना के दीघाघाट सहित हाथीदह, साहिबगंज और कहलगांव में अगले कुछ दिनों में लाल निशान को पार कर सकता है. जबकि गंडक नदी का जल स्तर गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर था. इसमें कमी की संभावना है.
लोगों को किया गया अलर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के दरौली में घाघरा नदी का जल स्तर लाल निशान से 13 सेमी और मुजफ्फरपुर जिले के वेनीवाद में वागमती का जल स्तर खतरे के निशान से 37 सेमी ऊपर था. इस तरह से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही उनकी सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पटना से भागलपुर तक बढ़ा खतरा
अन्य जिलों की बात करें तो, बेगूसराय जिले में मुंगेर घाट में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है. इसके साथ बगहा में गंडक के कटाव की वजह से कई जगहों के घरों और खेतों में पानी घुस गया. बक्सर जिले में गंगा नदी का जल स्तर लाल निशान के आसपास है. इस तरह से पटना से भागलपुर तक खतरा मंडराने लगा है.
नेपाल में हो रही बारिश से बिहार में खतरा
बिहार में सामान्य से कम बारिश हुई है लेकिन नेपाल में हो रही भारी बारिश की वजह से बिहार में खतरा मंडराने लगा है. कई नदियों में उफान है लेकिन अब तक लाल निशान को क्रॉस नहीं कर सकी है. लेकिन कभी भी नदियों का पानी खतरे के लाल निशान को पार सकता है. इससे पहले प्रशासन अलर्ट मोड में है. बाढ़ के खतरे को लेकर पहले ही सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए