धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, बिहार के भी कई लोग जिंदा जले, देखें घटना की तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद टावर की दूसरी मंजिल पर मंगलवार देर शाम में भीषण आग लग गई. इस घटना में बिहार के भी कई लोग जिंदा जलकर मर गये है. जबकि कई अन्य लोग झुलस गए है. झुलसे हुए लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
undefined

धनबाद के एक अपार्टमेंट में लगी आग में करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल हो गए. अपार्टमेंट में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई लोग मौजूद थे. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. हम रेस्क्यू पर फोकस कर रहे हैं. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

दमकल गाडियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस टॉवर के पास में ही एक अस्पताल भी स्थित है. भीषण आग के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं. आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में ब्लास्ट बताया जा रहा है.

undefined

बताया जा रहा है कि आशीर्वाद ट्विन टावर के दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल तक आग फैल गई थी. दावा किया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी थी. इमारत में करीब 70 फ्लैट होने की बात सामने आई है.

undefined

जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है.

undefined

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की म���त्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है. भगवान दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

undefined

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया है कि धनबाद में लगी आग में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. पीएम मोदी ने भी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

undefined

धनबाद में आशीर्वाद ट्विन टावर के बाहर दमकल की गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है. आग इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक जूते की दुकान में लगी. कुछ फंस गए थे और उन्हें बचा लिया गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन