Sursand Election Result 2020: सुरसंड में कड़ा मुकाबला, जदयू के दिलीप राय ने राजद के अबु दोजाना को दी मात
Sursand Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में सीतामढ़ी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 26 सुरसंड सीट पर जेडीयू प्रत्याशी दिलीप राय कड़े मुकाबले में जीत गए हैं. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार सैय्यद अबु दोजाना को हराया है. दोनों के बीच काफी कड़ा मुकाबला था और मत प्रतिशत में मात्र पांच से छह फीसदी का फर्क रहा.

आपके शहर में
सुरसंड विधानसभा सीट पर राजद से सैयद अबू दोजाना, जदयू के दिलीप राय और लोजपा के अमित कुमार उर्फ माधव चौधरी के बीच मुकाबला था.
पिछले चुनावों की बात करें, तो साल 2015 में राजद प्रत्याशी सैयद अबू दोजाना 52,857 मत प्राप्त कर यहां से विजयी रहे थे. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ माधव चौधरी 29,623 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे.
साल 2010 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें, तो उस समय जदयू के शाहिद अली खान 38,542 वोट पाकर विजयी बने थे. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के जयनंदन प्रसाद यादव रहे थे, जिन्होंने 37,356 मत हासिल किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए