Phulparas Election Result 2020: फुलपरास में जदयू की शीला ने कांग्रेस के कृपानाथ को हराया, जानें किसे कितने वोट मिले

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Nov 2020 12:51 PM

विज्ञापन

Phulparas Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मधुबनी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 39 फुलपरास सीट पर जदयू की शीला मंडल ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कृपानाथ पाठक को हरा दिया है. शीला मंडल को कुल 74919 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे कृपानाथ पाठक को 63721 मत मिले.

फुलपरास विधानसभा सीट पर जदयू ने शीला मंडल को टिकट दिया था. वहीं, कांग्रेस ने कृपानाथ पाठक को, लोजपा ने विनोद कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया था. वहीं, जदयू कोटे से निवर्तमान विधायक गुलजार देवी ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ने का फैसला किया ​था.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में जदयू के टिकट पर लड़ी गुलजार देवी ने 64368 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के राम सुंदर को 50953 वोट मिले थे.

2010 के चुनाव में भी इस सीट से जदयू की गुलजार देवी विधायक चुनी गई थीं. उन्होंने राजद के वीरेंद्र कुमार को हराया था. गुलजार देवी को 36113 मत मिले थे. वहीं, वीरेंद्र कुमार ने 23769 वोट हासिल किये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन