ePaper

Muzaffarpur Election Result 2020: नीतीश के सरकार के मंत्री हारे,कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी को मिली जीत

Updated at : 10 Nov 2020 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Election Result 2020: नीतीश के सरकार के मंत्री हारे,कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी को मिली जीत

Muzaffarpur Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 94 मुजफ्फरपुर सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नें कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी जीत गये हैं.

विज्ञापन

Muzaffarpur Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 94 मुजफ्फरपुर सीट पर कांग्रेस पार्टी के विजेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश कुमार शर्मा को 6326 मतों के अंतर से हरा दिया है. विजेंद्र चौधरी को कुल 81871 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सुरेश कुमार शर्मा को 75545 मत मिले.

मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने सुरेंद्र कुमार शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी चुनावी मैदान में थे. मुजफ्फपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की मुकाबला था.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में भाजपा उम्मीदवार सुरेश कुमार शर्मा ने जेडीयू के बिजेंद्र चौधरी को हराया था. सुरेश कुमार शर्मा को 95594 वोट मिले थे. जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेडीयू उम्मीदवार बिजेंद्र चौधरी को 65855 वोट मिले थे. हार का अंतर 292739 वोटों का था.

2010 के चुनाव में भी इस सीट से में भाजपा उम्मीदवार सुरेश कुमार शर्मा विधायक चुने गए थे. उन्होंने लोजपा के मोहम्मद जमाल को हराया था. जहां सुरेश कुमार शर्मा को 71301 मत मिले थे, वहीं मोहम्मद जमाल ने 25862 वोट हासिल किये थे. हार का अंतर 45439 वोटों का था.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन