ePaper

Madhubani Election Result 2020: मधुबनी में RJD के समीर VIP के सुमन पर पड़े भारी

Updated at : 11 Nov 2020 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani Election Result 2020: मधुबनी में RJD के समीर VIP के सुमन पर पड़े भारी

Madhubani Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मधुबनी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 36 मधुबनी सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समीर महासेठ को जीत मिली है. उनको 71,332 वोट मिले हैं. निकटतम प्रतिद्वंदी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार सुमन महासेठ रहे, जिन्हें 64,518 वोट हासिल हुए. जीतनेवाले और हारनेवाले उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर 6814 रहा.

मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से इस बार कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. महागठबंधन ने इस बार भी राजद के निवर्तमान विधायक समीर महासेठ पर भरोसा जताया था. वहीं एनडीए की ओर से यह सीट वीआइपी के खाते में गई, लेकिन उम्मीदवारी पुराने भाजपाई सुमन महासेठ कर रहे थे.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में राजद के टिकट पर लड़े समीर कुमार महासेठ ने 76823 वोटों से जीत दर्ज की थी. जबकि, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के रामदेव महतो को 69516 वोट मिले थे. हार का अंतर 7307 वोटों का था.

2010 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के रामदेव महतो विधायक चुने गए थे. उन्होंने राजद के नैयर आजम को हराया था. रामदेव महतो को 44817 मत मिले थे. वहीं, नैयर आजम को 44229 वोट. हार का अंतर मात्र 588 वोटों का था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन