Jhanjharpur Election Result 2020: झंझारपुर में पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र के बेटे नीतीश जीते, महागठबंधन के रामनारायण हारे

Updated:
विज्ञापन

Jhanjharpur Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मधुबनी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 38 झंझारपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र के बेटे और भाजपा प्रत्याशी नीतीश मिश्र ने 94641 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआइ के रामनारायण यादव को हरा दिया है. महागठबंधन के उम्मीदवार रामनारायण को 52780 वोटों से संतोष करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

झंझारपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने नीतीश मिश्रा को टिकट दिया था. वहीं, भाकपा ने राम नारायण यादव को, रालोसपा ने वीरेंद्र कुमार चौधरी को और जाप ने सदानंद सुमन को प्रत्याशी बनाया था. इतने हेवीवेट कैंडिडेट्स से बनाये जाने से मुकाबला रोचक हो गया था.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में राजद के टिकट पर लड़े गुलाब यादव ने 64320 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी. जबकि, दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के नीतीश मिश्रा को 63486 वोट मिले थे.

2010 के चुनाव में इस सीट से जदयू के नीतीश मिश्रा विधायक चुने गए थे. उन्होंने राजद के जगत नारायण को हराया था. नीतीश मिश्रा को 57652 मत मिले थे. वहीं, जगत नारायण ने 36971 वोट हासिल किये थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन