ePaper

JDU ने काटा मंत्री कपिलदेव कामत का टिकट, यहां पढ़िए मधुबनी के चार सीटों पर कौन बना उम्मीदवार

Updated at : 07 Oct 2020 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
JDU ने काटा मंत्री कपिलदेव कामत का टिकट, यहां पढ़िए मधुबनी के चार सीटों पर कौन बना उम्मीदवार

Jdu Candidate list 2020, Bihar election update : मधुबनी के बाबूबरही से विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत का भी टिकट काट लिया गया है. हालांकि उनकी जगह बहु मीना कामत को टिकट दिया गया है.

विज्ञापन

जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने 115 उम्मीदवारों की सूची आज शाम जारी की है. इन सूची में पार्टी ने 11 विधायकों का टिकट काटा है. वहीं मधुबनी के बाबूबरही से विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत का भी टिकट काट लिया गया है. हालांकि उनकी जगह बहु मीना कामत को टिकट दिया गया है.

दो विधायकों का टिकट काटा- जदयू ने मधुबनी जिले में अपने दो विधायकों का टिकट काट लिया है. इनमें फुलपरास से गुलजार देवी और बाबूबरही से कपिल देव कामत है. वहीं पार्टी ने हरलाखी से सुधांशु शेखर और लौकहा से लक्ष्मेश्वर राय का टिकट बरकरार रखा है. बता दें कि मधुबनी जिले के दस में से चार सीट जदयू के खाते में गई है.

वहीं सीट ऐलान के बाद प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने दावा किया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बिहार के अगले सीएम होंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास को लेकर बहुत गंभीर रहे है. जिसका परिणाम आज प्रदेश में साफ तौर पर देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि आज पूरे बिहार में बिजली का प्रबंध हुआ है. सड़कों के विकास के कारण आज पूरे सूबे में एक जगह से दूसरे जगह जाना बहुत आसान हो गया है.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav : सोशल मीडिया पर फिर वायरल बाहुबली अनंत सिंह, जानें इस बार क्या है मामला?

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन