ePaper

Bochaha Election Result 2020: राजद को हरा वीआईपी के मुसाफिर खान ने जीत दर्ज की

Updated at : 10 Nov 2020 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bochaha Election Result 2020: राजद को हरा वीआईपी के मुसाफिर खान ने जीत दर्ज की

Bochaha Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 91 बोचहा सीट पर वीआईपी-राजद के बीच कांटे की टक्कर में विकासशील इंसान पार्टी के मुसाफिर पासवान ने जीत दर्ज ती है.

विज्ञापन

Bochaha (SC) Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 91 बोचहा (एससी) सीट परविकासशील इंसान पार्टी के मुसाफिर पासवान ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के रमई राम को 11268 मतों के अंतर से हरा दिया है. मुसाफिर पासवान को कुल 77837 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रमई राम को 66569 मत मिले.

बोचहा विधानसभा सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने मुसाफिर पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, महागठबंधन की ओर से राजेडी के मनई राम चुनावी मैदान में थे. मुजफ्फरपुर जिले का यह विधानसभा सीट आरक्षित है.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ी बेबी कुमारी ने जदयू के रमई राम को मार्जिन वोटों से हराया था. बेबी कुमारी को 67720 वोट मिले थे. जबकि दूसरे नंबर पर रहे जदयू प्रत्याशी रमई राम को 43590 वोट मिले थे. हार का अंतर 24130 वोटों का था.

2010 के चुनाव में भी इस सीट से जदयू के रमई राम विधायक चुने गए थे. उन्होंने राजद के मुसाफिर पासवान को हराया था. जहां रमई राम को 61885 मत मिले थे, वहीं मुसाफिर पासवान ने 37758 वोट हासिल किये थे. हार का अंतर 24127 वोटों का था.

Posted By: Pawan SIngh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन