ePaper

Bihar Vidhan Sabha Election 2020 : नीतीश आज करेंगे पांच, तो तेजस्वी की होगी नौ चुनावी सभाएं, जानें कौन कहां करेंगे रैली

Updated at : 20 Oct 2020 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Election 2020 : नीतीश आज करेंगे पांच, तो तेजस्वी की होगी नौ चुनावी सभाएं, जानें कौन कहां करेंगे रैली

Bihar Vidhan Sabha Election 2020: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 20 अक्तूबर को नौ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Election 2020 : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 20 अक्तूबर को नौ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

इसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने दी. उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर को उनकी पहली सभा गोपालगंज के उच्च विद्यालय मैदान भोरे में होगी. दूसरी सभा जीरादेई विस क्षेत्र के हरिराम महाविद्यालय मैदान, मैया, तीसरी जनसभा रघुनाथपुर के हाइस्कूल मैदान, रायपुर में होगी. चौथी सभा जहानाबाद के उच्च विद्यालय मैदान सिकराय व पांचवीं सभा मसौढ़ी में होगी.

इधर, राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि तेजस्वी प्रसाद 20 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10:15 बजे अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के स्टेडियम मैदान गढनी में , पूर्वाह्न 11 बजे तरारी विधानसभा क्षेत्र के तरारी मैदान में , दोपहर 11:40 बजे गांधी मैदान औरंगाबाद , दोपहर 12: 25 बजे कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के वभंडी खेल मैदान में रैली को संबोधित करेंगे.

अपराह्न 1:10 इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के जमुना मैदान में , अपराह्न 1: 50 बजे रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के आरबीआर खेल मैदान में , अपराह्न 2: 30 बजे गोह विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान में , अपराह्न 3: 10 बजे मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र एवं अपराह्न 3: 50 बजे पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के लाला वदसरा मैदान दुल्हिन बाजार में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन