Bihar Election 2020: इलेक्शन ड्यूटी पर जा रहे सैप जवानों की बस पलटी, कई घायल, चालक फरार
Bihar Election 2020: विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में जा रही सैप जवानों से भरी बस औरंगाबाद जिले के देव बाजार स्थित सिंचाई कॉलनी के पास पलट गई. हादसे में कई जवानों के घायल होने की खबर है. घटनास्थल के आस पास के मौजूद लोगों ने जवानों को बास से बाहर निकाला.
Bihar Election 2020: केशव कुमार (औरंगबाद), विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में जा रही सैप जवानों से भरी बस औरंगाबाद जिले के देव बाजार स्थित सिंचाई कॉलनी के पास पलट गई. हादसे में कई जवानों के घायल होने की खबर है. घटनास्थल के आस पास के मौजूद लोगों ने जवानों को बस से बाहर निकाला.
आपके शहर में
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल जवानो को उपचार के लिये बताया जा रहा है कि बस एक बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलटी. गाड़ी पलटने से सैप के 8 जवान घायल हए हैं. घायल जवानों में नरेश ठाकुर, दयाराम प्रसाद, मिथिलेश राय, जीपी सिंह ,एपी पाल ,दीपचंद राय , तपेश्वर कुमार शामिल है.
थानाध्यक्ष वंकेटेश्वर ओझा ने बताया कि सूचना मिलते ही एसआई जयेंद्र भारती को मौके पर भेजा गया. सभी जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ड्यूटी पर भेजा गया है. सभी जवानों का सामान और हथियार भी सुरक्षित है.
जबकि चालक मौके से फरार है. घटना कैसे घटी पूरे मामले की जांच की जा रही है. इधर सूत्रों की माने तो बस चालक शराब का सेवन कर रखा था. लेकिन उसके भाग जाने के कारण सब कुछ स्पष्ट नही हो सका है.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए