ePaper

Bihar Election 2020: CM नीतीश के '9-9 बच्चे' वाले बयान पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- हमारे बहाने PM Modi पर साध रहे निशाना

Updated at : 27 Oct 2020 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: CM नीतीश के '9-9 बच्चे' वाले बयान पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- हमारे बहाने PM Modi पर साध रहे निशाना

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा के पहलेरण के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान पर सियासी बवाल मच गया है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया साथ ही मामले में पीएम मोदी को भी जोड़ दिया.

विज्ञापन

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा के पहलेरण के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान पर सियासी बवाल मच गया है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया साथ ही मामले में पीएम मोदी को भी जोड़ दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं.

दरअसल, सोमवार को एक रैली में नीतीशी कुमार ने तंजात्मक लहजे में बिना किसी का नाम लिए बगैर कहा- 8-8, 9-9 बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं. बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं. मतलब बेटियों पर भरोसा नहीं है. ऐसे लोग क्या बिहार का भला करेंगे. राजनीतिक विशेषज्ञों ने सीएम नीतीश के इस बयान को लालू यादव से जोड़ दिया.

मंगलवार सुबह तेजस्वी ने इस बयान पर ट्वीट कर जवाब दिया. लिखा- आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहे वो मेरे लिए आशीर्वचन है. नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके है इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोले। मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूं. इस बार बिहार ने ठान लिया है कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा.

इसके बाद एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमारे बहाने नीतीश जी पीएम जी को निशाना बना रहे हैं. प्रधानमंत्री जी 6-7 भाई-बहन हैं. हमने पहले भी कहा है कि नीतीश जी थक चुके हैं वो हमें कितना भी गाली दें लेकिन वो बेरोज़गारी,गरीबी पर बात नहीं करना चाहतें. अगर ऐसी बोली वो बोलते हैं तो वो महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहें.

इससे पहले राजद के राज्यसभा सांसद और मुख्य प्रवक्ता मनोज झा ने कहा है कि जदयू और भाजपा चुनावी हार से पूरी तरह बौखलाहट में हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नीतीश जी ने बिहार को चंद अफसरों के हाथों में सौंप दिया है, जो जनता का शोषण कर रहे हैं. बाबू साहेब वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका ये बयान सरकार अफसरों के लिए था. भाजपा नेता बेवजह इस मामले को उठा रहे हैं.

Also Read: Bihar Chunav 2020 : ‘बाबू साहेब’ बोल विवादों में फंसे लालू के लाल तेजस्वी, मोदी ने कहा, सवर्ण को गाली देना RJD की राजनीति

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन