Bihar Election 2020: एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगा महागठबंधन और वाम दल, माले ने एनडीए पर साधा निशाना...

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Aug 2020 10:18 AM

विज्ञापन

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी वार्ता के लिए गठित माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने गुरुवार को कहा कि इस चुनाव में भाजपा-जदयू को हराना हमारा लक्ष्य है. इसके लिए महागठबंधन और वामपंथी दलों के बीच लगातार विभिन्न स्तरों पर बातचीत की प्रक्रिया जारी है. हमें उम्मीद है कि इस बार विपक्ष मजबूत एकता के साथ चुनाव में उतरेगा और बिहार सरकार के गठबंधन को शिकस्त देगा.

विज्ञापन

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी वार्ता के लिए गठित माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने गुरुवार को कहा कि इस चुनाव में भाजपा-जदयू को हराना हमारा लक्ष्य है. इसके लिए महागठबंधन और वामपंथी दलों के बीच लगातार विभिन्न स्तरों पर बातचीत की प्रक्रिया जारी है. हमें उम्मीद है कि इस बार विपक्ष मजबूत एकता के साथ चुनाव में उतरेगा और बिहार सरकार के गठबंधन को शिकस्त देगा.

सीट शेयरिंग पर भी आरंभिक बातचीत हुई

उन्होंने कहा कि बातचीत में भाजपा-जदयू के खिलाफ चुनावी रणनीति तय करने से लेकर सीट शेयरिंग पर भी आरंभिक बातचीत हुई है. विगत दिनों भाकपा-माले के नेताओं ने भाकपा, माकपा, राजद व कांग्रेस के नेताओं से बातचीत की है और चुनाव संबंधी विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की है. अन्य दल भी लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं और बातचीत की प्रक्रिया चल रही है.

Also Read: Bihar Chunav: जब राजद ने सरकार बनाने कांग्रेस के जीते 23 विधायकों में 21 को बनाया था मंत्री, सदानंद सिंह बने थे विधानसभा अध्यक्ष…
भाजपा-जदयू के खिलाफ हर स्तर पर विक्षोभ का आरोप

धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा-जदयू के खिलाफ हर स्तर पर विक्षोभ है, इसलिए ये दल वर्चुअल तरीके से चुनाव करवाकर चुनाव को हड़प लेने की कोशिश कर रही हैं. विपक्ष की पार्टियां उनके इस मंसूबे को बखूबी समझती हैं, इसलिए हम लगातार बैलेट से चुनाव करवाने तथा कोविड के संक्रमण को कम करने के लिए 250 वोटरों पर बूथ का गठन करने की मांग कर रहे हैं. पोस्टल बैलेट का हम विरोध कर रहे हैं, क्योंकि व्यापक पैमाने धांधली की आशंका है. इसलिए हम हर तरह से भाजपा-जदयू गठबंधन को सबक सिखाने की तैयारी कर रहे हैं.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन