Bihar Chunav 2020 : पुष्पम प्रिया का ऐलान- मैं CM बनी तो सभी नेताओं और अफसर के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Oct 2020 11:46 AM
Bihar Election Update : पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Chaudhary) ने अपने पार्टी का चुनावी मेनिफिस्टो जारी कर दिया है.
Bihar Chunav 2020 : बिहार की राजनीति में अचानक एंट्री करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Chaudhary) ने अपने पार्टी का चुनावी मेनिफिस्टो जारी कर दिया है. लंदन से पढ़ाई कर भारत लौटने के बाद बिहार की सीएम बनने की इच्छा रखने वाली पुष्पम प्रिया ने अपने पार्टी द प्लूरल्स के चुनावी मेनिफिस्टो में जनता से कई वादे किये हैं. 2020-2030 के 8 दिशा आठों पहर के नाम पार्टी ने बिहार के लिए अपना मास्टर प्लान तैयार किया है.
बिहार चुनवा के मद्देनजर द प्लूरल्स की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने घोषणा पत्र में जनता से कई वादे किये हैं. उनमें से एक वादा शिक्षा के स्तर को सुधारने की भी है. पुष्पम प्रिया ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि एजुकेशनल रिफॉर्म के अंतर्गत कॉमन स्कूल सिस्टम होगा जहां सभी नेताओं और अफसर के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे.
बता दें कि प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट और मुख्यमंत्री पद की दावेदार पुष्पम प्रिया चौधरी ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र द प्लुरल्स पार्टी मेनिफ़ेस्टो (2020-2030): “8 दिशा आठों पहर” के नाम से जारी किया. मेनिफेस्टो में कहा गया है कि बिहार का विकास आठ जोन में बनाकर किया जाएगा. इसके तहत सभी जिलों को सम्मिलित किया जाएगा. बिहार चुनाव में प्लूरल्स पार्टी ने अपनेघोषणापत्र में 80 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही है. वहीं कृषि को बिहार में उद्योग क दर्जा दिये जाने की भी बात कही गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










