बिहार विधानसभा चुनाव 2020: राजद ने वामदलों को दी अपने आठ सीटिंग विधायकों की सीटें, माकपा ने इन चेहरों को दिया टिकट…

Updated:
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020, पटना: विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी. महागठबंधन में शामिल नेताओं ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा स्वीकार कर लिया. देर शाम मौर्या होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेताओं ने सीटों की संख्या का एलान किया. महागठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी होगी. उसके खाते में 144 सीटें आयी हैं. राजद ने अपने कोटे के आठ सीटिंग विधायकों की सीट वामदलों को दी है.

विज्ञापन

पटना: विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी. महागठबंधन में शामिल नेताओं ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा स्वीकार कर लिया. देर शाम मौर्या होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेताओं ने सीटों की संख्या का एलान किया. महागठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी होगी. उसके खाते में 144 सीटें आयी हैं. राजद ने अपने कोटे के आठ सीटिंग विधायकों की सीट वामदलों को दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीआइपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की

कांग्रेस को 70 सीटें दी गयी हैं. भाकपा माले को 19, सीपीआइ को छह और माकपा को चार सीटें दी गयीं. वीआइपी को राजद के खाते से ही सीटें दिये जाने की घोषणा की गयी. लेकिन, वीआइपी इससे संतुष्ट नहीं दिखा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही वीआइपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है.उन्हें 25 सीटें और उप मुख्यमंत्री पद का वादा किया गया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही वीआइपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राजद कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुकी भी हुई. इसके बाद मुकेश सहनी अति पिछड़ों के साथ धोखा और मेरे पीठ में छुरा भोंका गया, कहते हुए बाहर निकल गये.

भाकपा माले ने अपने कोटे की सीटों की घोषणा की

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद घटक दलों के नेताओं ने तेजस्वी यादव को मुकेश सहनी के साथ बातचीत कर मसले को सुलझाने की जिम्मेवारी सौंपी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाकपा माले ने अपने कोटे की सीटों की घोषणा की. रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किये जायेंगे. भाकपा कोटे में कांग्रेस के दिवंगत विधायक रामदेव राय की सीट बछवाड़ा भी दी गयी है. इसके अतिरिक्त हरलाखी, झंझारपुर,बखरी, तेघड़ा और रूपौली की सीट भाकपा को दी गयी है.

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2020: किन मांगों को लेकर फंसा है एनडीए का चिराग के साथ पेंच, जानें लोजपा क्यों नहीं खोल रही अपने पत्ते…
माकपा ने तय किए उम्मीदवार

माकपा के खाते में चार सीटें आयी हैं. पार्टी ने सीट और उम्मीदवार के नाम भी तय कर दिये. विभूतिपुर से अजय कुमार, मटिहानी से राजेंद्र सिंह, पिपरा से राज मंगल सिंह औार मांझी से सत्येंद्र यादव माकपा उम्मीदवार घोषित किये गये हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन