ePaper

Bihar Election 2020 : विधायक बेबी ने लौटाया LJP का सिंबल, डैमेज कंट्रोल करते हुए बीजेपी ने वापस पार्टी में बुलाया

Updated at : 19 Oct 2020 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : विधायक बेबी ने लौटाया LJP का सिंबल, डैमेज कंट्रोल करते हुए बीजेपी ने वापस पार्टी में बुलाया

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर एनडीए में सीटों के तालमेल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टिकट नहीं मिलने से नाराज बोचहां सीट से मौजूदा विधायक बेबी देवी ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का सिंबल लौटा दिया है. इसके साथ ही बीजेपी ने बोचहां विधानसभा सीट पर डैमेज कंट्रोल करते हुए मौजूदा विधायक बेबी देवी को वापस पार्टी में बुला लिया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर एनडीए (NDA)में सीटों के तालमेल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टिकट नहीं मिलने से नाराज बोचहां सीट से मौजूदा विधायक बेबी देवी ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का सिंबल लौटा दिया है. इसके साथ ही बीजेपी ने बोचहां विधानसभा सीट पर डैमेज कंट्रोल करते हुए मौजूदा विधायक बेबी देवी को वापस पार्टी में बुला लिया है.

मान-मनौवल करके उन्हें पार्टी के विरोध में चुनाव नहीं लड़ने के लिए तैयार कर लिया है. विरोधी स्वर अपनाते हुए बेबी देवी ने लोजपा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी, लेकिन उन्होंने लोजपा का सिंबल वापस कर दिया है. इस बात की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने रविवार को मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की.

डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि सहयोगी दल वीआइपी के साथ समझौता होने के कारण बोचहां सीट सहयोगी दल के खाते में चली गयी है. इस वजह से बेबी देवी का टिकट कट गया है. वह पहले की तरह ही पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव घटनाक्रम इतनी तेजी से बदले कि बोचहां सीट वीआइपी को देनी पड़ी. परंतु, पार्टी बेबी देवी का पहले की तरह ही सम्मान करती है. भाजपा परिवार की तरह है और इसमें हर सदस्य का पूरी तरह से ख्याल रखा जाता है.

गौरतलब है कि टिकट कटने के बाद बेबी देवी ने लोजपा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी. इसके बाद से बोचहां में हंगामा हो गया था. भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी से नाराज हो गये थे. इस पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बेबी देवी से बात करके उन्हें मनाते हुए पार्टी में रोक लिया.

मौके पर बेबी देवी ने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में निरंतर काम करती रहेंगी. पीएम मोदी उनके नेता हैं और आत्मनिर्भर बिहार बनाने के सपने को साकार करना है. वह शीर्ष नेतृत्व के आदेश का पालन करती रहेगी. मौके पर राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख, राजेश वर्मा, राकेश कुमार सिंह, अशोक भट्ट, पंकज कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

Also Read: Bihar Election 2020 : लालू ने अनोखे अंदाज में किया ट्वीट, लिखा- बिहार में अब हिंद महासागर भेजऽल जाओ का?
Also Read: बिहार चुनाव 2020 : बोले लव सिन्हा- भाजपा के गढ़ में अपनी क्षमता साबित करने के लिये तैयार हूं

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन