बिहार चुनाव 2020 : सुशील मोदी का ट्वीट, बोले- LJP को Vote यानि जंगल राज लौटानेवालों को वोट
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 News बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के मतदान से पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला है. सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के पक्ष में मतदान करना यानि जंगल राज लौटाने वालों को वोट होगा.

आपके शहर में
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लोजपा समर्थकों से अपील करते हुए साथ ही कहा कि एनडीए उम्मीदवारों को जिताएं और बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार बनाएं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी यही इच्छा है.
मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय जो कुछ हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।EC को पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषी कर्मियों पर कारवाई करनी चाहिये।#mungerpolice
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 27, 2020
अपने एक अन्य ट्वीट में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय जो कुछ हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. चुनाव आयोग को पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषी कर्मियों पर कारवाई करनी चाहिए.
Also Read: Bihar Chunav 2020 : जाति की गोलबंदी से बाहर निकल चुका है बिहार : वशिष्ठ नारायण सिंहमुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय जो कुछ हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।EC को पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषी कर्मियों पर कारवाई करनी चाहिये।#mungerpolice
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 27, 2020
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए