ePaper

Bahadurpur Election Result 2020: बहादुरपुर में जदयू के मदन सहनी ने राजद के आरके चौधरी को 2629 मतों के अंतर से हराया

Updated at : 11 Nov 2020 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
Bahadurpur Election Result 2020: बहादुरपुर में जदयू के मदन सहनी ने राजद के आरके चौधरी को 2629 मतों के अंतर से हराया

Bahadurpur Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दरभंगा जिला के विधानसभा क्रम संख्या 85 बहादुरपुर सीट पर जदयू के मदन सहनी ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के आरके चौधरी को 2629 मतों के अंतर से हरा दिया है. मदन सहनी को कुल 68538 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे आरके चौधरी को 65909 मत मिले.

बहादुरपुर विधानसभा सीट पर बड़ा मुकाबला जदयू और राजद के बीच था. जदयू की ओर से मदन सहनी को उम्मीदवार बनाया गया था. वहीं, राजद ने रमेश चौधरी को टिकट दिया था.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में राजद के टिकट पर लड़े भोला यादव ने 71547 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के हरि साहनी को 54558 वोट मिले थे. हार और जीत का अंतर 16989 वोटों का था.

2010 के चुनाव में इस सीट से जदयू के मदन साहनी विधायक चुने गए थे. उन्होंने राजद के हरिनंदन यादव को हराया था. जहां मदन साहनी को 27320 मत मिले थे, वहीं हरिनंदन यादव ने 26677 वोट हासिल किये थे. यहां हार का अंतर 643 वोटों का था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन