बच्चों के साइकिल चलाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, फिर फांसी के फंदे से झूल गयी इंजीनियर की पत्नी
घटना के बारे में मृतका के पति ने बताया कि मंगलवार सुबह बेटा-बेटी के साइकिल चलने को लेकर पत्नी से मामूली विवाद में झगड़ा हो गया. इसके बाद प्रिया कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंदकर पंखे के हुक में दुपट्टा से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
दानापुर. बच्चों के साइकिल चलाने को लेकर मामूली सी बात पर पति-पत्नी में झगड़े हो गया. झगड़े के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोशन सिंह की 33 वर्षीय पत्नी प्रिया सिंह फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के कालीकेत नगर में मंगलवार दोपहर हुई. प्रिया की मौत की खबर पर उसकी ससुराल पहुंची मां गायत्री देवी व बहन पायल ने जमकर हंगामा किया. साथ ही प्रिया के पति, सास व ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति रोशन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
आपके शहर में
प्रिया को चार वर्ष का बेटा सीनू व दो वर्ष की बेटी अममु है. घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी सैयद इमरान मसूद पहुंच कर मामले की छानबीन की. घटना के बारे में प्रिया के पति रोशन सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह बेटा-बेटी के साइकिल चलने को लेकर पत्नी से मामूली विवाद में झगड़ा हो गया. इसके बाद प्रिया कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंदकर पंखे के हुक में दुपट्टा से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ कर देखा तो प्रिया फांसी के फंदे पर झूल रही थी. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व उसके मायके वाले को दी.
कदमकुआं कांग्रेस मैदान निवासी मृतका की मां गायत्री देवी व बहन पायल सिंह ने बताया कि 19 फरवरी 2012 में रूपसपुर के कालीकेत नगर निवासी रोशन सिंह के साथ शादी हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से प्रिया के ससुरालवाले उसे बराबर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे. मृतका के बहन पायल ने बताया कि मेरी बहन कभी आत्महत्या नहीं कर सकती है. अगर ऐसा करती तो मुझे और परिवार वालों को फोन करती. हमारी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया गया या फिर उसकी हत्या की गयी है. मृतका की मां गायत्री देवी के बयान पर थाने में मृतका के पति रोशन सिंह व सास समेत अन्य लोग के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए