पटना में हथियार के बल पर कार चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटी कार, अनोखे अंदाज में प्लान को दिया अंजाम

Updated:
विज्ञापन

Bihar crime: गांधी मैदान थाना क्षेत्र से भी बैंक मैनेजर के कार चालक को तीन हथियारबंद अपराधियों ने बंधक बनाकर कार लूट ली. अपराधियों ने चालक को बिक्रम-पाली के रास्ते मसौढ़ा गांव में फेंक कर फरार हो गये.

विज्ञापन

पटना: गांधी मैदान थाना क्षेत्र से भी बैंक मैनेजर के कार चालक को तीन हथियारबंद अपराधियों ने बंधक बनाकर कार लूट ली. अपराधियों ने चालक को बिक्रम-पाली के रास्ते मसौढ़ा गांव में फेंक कर फरार हो गये. गांववालों में चालक धीरज कुमार को बंधन से मुक्त करा पुलिस को जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में बैंक मैनेजर ने गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अनिसाबाद मित्रमंडल कॉलोनी निवासी कार मालिक और एक निजी बैंक के सीनियर मैनेजर राजबर्धन ने बताया कि तीन बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.

मॉडल की जानकारी लेते हुए कार में बैठक बदमाश

घटना के बारे में पीड़िता मैनेजर ने बताया कि उनकी कार फ्रेजर रोड में लगी हुई थी. उसमें चालक बैठा हुआ था. तभी तीन लड़के वहां पहुंचे और कार के मॉडल और उसके एसी के बारे में जानकारी लेने लगे. इसी बीच तीनों ने चालक धीरज को बंधक बना लिया और उसे लेकर बिक्रम पाली रोड चला गया. बदमाशों ने हाथ पांव बांध धीरज को मसौढ़ा में ही फेंक दिया. पुलिस फ्रेजर रोड व आसपास की सीसीटीवी देख रही है. पुलिस को शक है कि लूटपाट करने वाले बदमाश चालक को जानते हैं. फ्रेजर रोड के फुटेज में कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन