Bihar crime: पटना में चंद रुपये के लिए कातिल बना दोस्त, चाकू से गोदकर की बेरहमी से हत्या

bihar crime: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एलसीटी घाट के पास पैसे के लेनदेन को लेकर एक दोस्त ने दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मामले कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है.
Bihar crime: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एलसीटी घाट के पास पैसे के लेन-देन को लेकर दोस्त ने अपने ही दोस्त की धारदार चाकू से हत्या कर दी. मृतक की पहचान पटना के गोसाईं टोला निवासी 20 वर्षीय छोटू के रूप में की गई है. इधर मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है. वारदात के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना गोसाईं टोला इलाके के महावीर वात्सल्या के पास की है. लोगों ने बताया कि छोटू की लड़ाई किसी बात को लेकर उसके दोस्तों के साथ ही हुई थी. बहसबाजी के बाद छोटू ने बेल्ट निकालकर अपने दोस्त की पिटाई करने लगा. इसके बाद उसके दोस्त ने चाकू से छोटू के सीने पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी युवक अपने तीसरे दोस्त के साथ मौके से भाग गया.
इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक छोटू के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है. सिटी एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि छोटू के उसके दोस्तों के साथ ही पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद उसकी एक युवक ने हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि आरोपी खुद को बेकसूर बता रहा है. फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल और आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है. वहीं, घटना के बाद से मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. छोटू के परिजनों ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




