Bihar Budget 2023: बिहार का बजट 28 फरवरी को होगा पेश, महागठबंधन सरकार के पहले बजट का पूरा कार्यक्रम जानें

Bihar Budget 2023: बिहार का बजट 28 फरवरी को होगा पेश होगा. सूबे में महागठबंधन सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली सरकार में बजट का पूरा कार्यक्रम जानें
बिहार का बजट सत्र (Bihar Budget 2023) शुरू होने जा रहा है. आगामी 27 फरवरी से आरंभ हो रहे बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल फागू चौहान दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे. संयुक्त अधिवेशन का आयोजन सेंट्रल हाल में किया गया है. 27 फरवरी को सदन में आर्थिक सर्क्षवे ण पेश किया जायेगा. अगले दिन 28 फरवरी को वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी 2023- 24 का बजट दोनों सदनों में पेश करेंगे. नयी महागठबंधन सरकार का यह पहला बजट होगा. सत्र में कुल 22 बैठकें होंगी.
-
27 फरवरी : शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण (यदि हो) संयुक्त अधिवेशन, संयुक्त अधिवेशन को राज्यपाल करेंगे संबोधित, सत्र नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रति का सदन पटल पर रखा जाना, आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाना और शोक प्रकाश (यदि हो)
-
28 फरवरी : 2023-24 का बजट पेश, राज्यपाल के अभिभाषण केधन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद
-
01 मार्च : राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का उत्तर
-
02 मार्च : 2022-23 के बजट से संबंधित तृतीय अनुपूरक व्यय पेश
-
03 मार्च : 2023-24 बजट पर सामान्य वाद -विवाद
-
06 मार्च : गैर सरकारी संकल्प
-
07 मार्च : 2022-23 बजट के तृतीय अनुपूरक बजट पर वाद विवाद और सरकार का उत्तर
-
10 मार्च : 2023-24 के बजट पर वाद- विवाद
-
13 से 17 मार्च : 2023-24 बजट पर सामान्य वाद- विवाद
-
20 और 21 मार्च : 2023-23 बजट पर सामान्य वाद- विवाद
-
23 और 24 मार्च : 2023-24 बजट पर सामान्य वाद- विवाद
-
27 मार्च : 2023-24 बजट पर सामान्य वाद- विवाद
Also Read: Budget 2023 Bihar LIVE: केंद्रीय बजट 2023 से बिहार को विशेष उम्मीदें, वित्त मंत्री पेश कर रही हैं बजट..
बता दें कि 27 फरवरी को राज्यपाल का दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में संबोधन होगा. पहले दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया जायेगा. वहीं इस बार बजट में सदन के अंदर घमासान की आशंका है. दरअसल अब महागठबंधन की सरकार है और नयी सरकार में यह पहला बजट होगा. वहीं भाजपा इस बार विपक्षी दल बनकर सदन में बैठेगी.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




