Bihar Breaking News Live: चीनी महिला नेपाल सीमा से संदिग्ध परिस्थिति में गिरफ्तार
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
चीनी महिला नेपाल सीमा से संदिग्ध परिस्थिति में गिरफ्तार
एसएसबी ने नेपाल सीमा से एक चीनी महिला को संदिग्ध परिस्थिति में गिरफ्तार किया है. महिला से पूछताछ की जा रही है. उसके पास भारत आने का कोई वैध कागजात नहीं है.
सृजन घोटाले का आरोपित उमेश कुमार गिरफ्तार
सृजन घोटाले का आरोपित उमेश कुमार गिरफ्तार, उमेश को सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार को भागलपुर से गिरफ्तार किया है. उमेश पर चेक इधर उधर करने का आरोप है. मेडिकल के बाद सीबीआई की टीम उमेश को लेकर पटना रवाना हो गयी है.
PMCH में जवान ने लोगों पर तानी राइफल
पटना के पीएमसीएच में अचानक तब अफरातफरी का माहौल बन गया जब कैदी वार्ड में तैनात एक जवान ने लोगों पर अपनी रायफल तान दी. पुलिसकर्मी ने जवान से राइफल छीना.
मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मारी, दो लोगों की मौत
NH80 पर डकरा सतखजुरिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी. जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों का मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.
बिहार विधानसभा में हंगामा
बिहार विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सरकार का विरोध किया. निशाने पर तेजस्वी यादव रहे. इस दौरान भाजपा विधायकों ने अपने हाथों में पट्टी ले रखी थी जिसपर चारा घोटाला, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले वगैरह का जिक्र करके लालू परिवार व खासकर तेजस्वी यादव को निशाना बनाया गया. तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग भाजपा कर रही थी. वहीं शिक्षा मंत्री से भी इस्तीफे की मांग की जा रही थी.
25 मार्च को सीबीआई के सामने होंगे तेजस्वी
दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 मार्च को सीबीआई के सामने तेजस्वी यादव को पेश होने कहा है. इस दौरान उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए