Bihar Breaking News Live: मनीष कश्यप मामले में पूरी नहीं हुई सुनवाई, अब 10 को होगा फैसला

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

मनीष कश्यप मामले में पूरी नहीं हुई सुनवाई, अब 10 को होगा फैसला

यूट्यूबर मनीष कश्यप मामले की सुनवाई आज टल गयी. अब इस मामले की सुवाई 10 को होगी. मुख्य न्यायाधीश की पीठ अब इस मामले की सुनवाई करेगी. मनीष ने रासुका हटाने और सभी मामलों की सुनवाई एक जगह करने की याचिका दे रखी है.

हिंसाग्रस्त क्षेत्र में जाने से प्रशासन ने विपक्षी नेताओं को रोका, रास्ते से लौटे तारकिशोर और अख्तरुल इमान

पटना. रामनवमी के दौरान नालंदा और सासाराम में फैली हिंसा के बाद गुरुवार को हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा कर रहे बिहार के विपक्षी दलों के नेताओं को प्रशासन ने रास्ते से लौटा दिया. एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान को नालंदा जाने से रोक दिया गया. अख्तरुल ने कहा कि मेरे नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज बिहारशरीफ हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने को निकला. इसी प्रकार सासाराम में विरोधी दल के नेता तारकिशोर के नेतृत्व में हिंसाग्रस्त इलाकों में जा रहे भाजपा प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोक दिया.

गया से अवधेश नारायण सिंह ने दर्ज की शानदार जीत

पटना. बिहार विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने एक और सीट हासिल कर लिया है. गया स्नातक निर्वाचन सीट से विधान परिषद के पूर्व सभापति और बीजेपी उम्मीदवार अवधेश नारायण सिंह ने आरजेडी के पुनीत कुमार सिंह को शिकस्त देते हुए शानदार जीत दर्ज किया. दूसरे वरीयता के आधार पर छठे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार अवधेश नारायण सिंह को जीत मिली है.

झूठी खबर फैलाने पर सुप्रीम कोर्ट ने जतायी नाराजगी, BJP नेता को माफी मांगने का निर्देश

तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले की झूठी खबर फैलने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जतायी है. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच ने मामले पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता प्रशांत उमराव पटेल को माफी मांगने को कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत उमराव एक अधिवक्ता हैं, उन्हें तो और अधिक जिम्मेदार होना चाहिए.

मधेपुरा के पावर सब स्टेशन में आग लगी, बिजली सेवा ठप

मधेपुरा के पावर सब स्टेशन में लगी आग, शहर में बिजली सेवा ठप

खगड़िया में MDM खाने से 25 बच्चे बीमार

खगड़िया में MDM खाने से 25 बच्चे बीमार . मोरकाही थाना के रसोंक UMS का मामला. DM ने DEO को जांच करने के दिए आदेश.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola