Live Updates

Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड ऑफिस में बढी चहल कदमी, जानें आज कितने बजे आएगा मैट्रिक का रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2023 Live Updat2: बिहार बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट आज किसी भी समय एलान हो सकता है. टॉप टेन के लिए छात्रों के इंटरव्यू की प्रक्रिया हो गई है. बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है. बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद आप अपने बिहार बोर्ड के नतीजे उसके आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं. इसे चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड एवं रोल नंबर का उपयोग करना होगा. बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजों पर लेटेस्ट अपडेट आप यहां देख सकते हैं. इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने की तिथि की आधिकारिक घोषणा भी आपको सबसे पहले यहीं मिलेगी

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2023: ऐसे करें रिजल्ट चेक

बिहार बोर्ड क्लास 10 वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

आप फिर 10वीं के परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें.

एक नया विंडो खुलेगा

आप इस विंडो में बीएसईबी रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉगिन करें.

बिहार बोर्ड के रिजल्ट आने पर आप इसी प्रकार ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट का ऐलान जल्द, इस लिंक पर करें सबसे पहले चेक

बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जल्द आपके सामने होगा. बता दें कि 17 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे है. छात्र अपने रिजल्ट को देखने के लिए http://biharboardonline.bihar.gov.in या http://secondary.biharboardonline.com पर नजर बनाए रखें. छात्र BSEB रोल नंबर और रोल कोड के सहारे रिजल्ट चेक कर सकते है. बताया जा रहा है कि टॉपर्स छात्रों का वेरिफिकेशन इंटरमीडिएट के छात्रों की ही तरह दुबारा किया गया है. इसके बाद ही अब रिजल्ट को तैयार कर लिया गया है.

Bihar Board 10th Result 2023: मैट्रिक टॉपर कौन सा जिला रहेगा टॉपर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटना, पूर्णिया, सुपौल, औरंगाबाद, नालंदा, जमुई, के छात्र टॉप 10 में शामिल हो सकते है. इन जिलों के छात्रों का इस बार बढ़िया प्रदर्शन करने की संभावना जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सबसे ज्यादा टॉपर्स में शामिल छात्र जमुई के सिमुलतला के हो सकते है.

Bihar Board 10th Result 2023: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर करेंगे. इसको लेकर उनसे समय ले लिया है. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे.

Bihar Board 10th Result 2023: कब आ रहा है रिजल्ट?

बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा दिए छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार बोर्ड आज दिन में किसी भी रिजल्ट जाते करने जा रहा है.

Bihar Board 10th Result 2023: इस लिंक पर करें सबसे पहले चेक

बिहार बोर्ड के 10 वीं के परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी करने वाली है. रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.results.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे. पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर करें क्लिक…

Bihar Board 10th Result 2023 : बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajeshkumar Ojha

लेखक के बारे में

By Rajeshkumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola