Bihar: कटिहार में एक ही परिवार के आठ लोगों पर एसिड अटैक, चार बच्चे बुरी तरह झुलसे

Updated:
विज्ञापन

Bihar: कटिहार में एक ही परिवार के आठ लोगों पर एसिड अटैक हुआ है. इसमें चार बच्चे भी बुरी तरह से झुलस गए हैं. पूरी घटना समेली प्रखंड के मुरादपुर पंचायत ठाकुर बाड़ी टोला की है. बताया जा रहा है कि एसिड फेंकने के आरोपी लालू साह की अपने बहन और बहनोई के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी.

विज्ञापन

Bihar: कटिहार में एक ही परिवार के आठ लोगों पर एसिड अटैक हुआ है. हमले में चार बच्चे भी बुरी तरह से झुलस गए हैं. पूरी घटना समेली प्रखंड के मुरादपुर पंचायत ठाकुर बाड़ी टोला की है. बताया जा रहा है कि एसिड फेंकने के आरोपी लालू साह की अपने बहन और बहनोई के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी. इस बीच आवेश में आकर लालू ने बहनोई रामचंद्र साह अपनी बहन और भांजा पर तेजाब फेंक दिया. मगर उनके उपर एसिड की मामूली बूंदे गिरी, जबकि लड़ाई देख रहे पड़ोसी के चार बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद लालू साह वहां से भाग निकला. आसपास के लोगों ने बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. इसके साथ ही, पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके के पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि, घायल बच्चें खतरे से बाहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन