Bhojpuri film: पवन सिंह व कल्पना का गाना 'तोहरा में जान हमार बा' सोशल मीडिया पर हो रहे शेय़र, जानें क्यों
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2022 5:43 PM
Bhojpuri film: भोजपुरी श्रोताओं की पसंदीदा जोड़ी सुपरस्टार पवन सिंह व कल्पना का नया गाना आज रिलीज किया गया है. तोहरा में जान हमार बा टाइटल वाले इस गाने को पवन सिंह व कल्पना ने फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने के लिए गाया है.
भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri film) के प्रसिद्ध तिकड़ी सुपरस्टार पवन सिंह- कल्पना व विनय बिहारी काफी दिनों बाद एक साथ साथ नजर आए. सुपरस्टार पवन सिंह और प्रसिद्ध गायिका कल्पना भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे सधे हुए गायक माने जाते हैं. इनदोनो ने हमेशा अपनी गायिकी से खूब वाहवाही बटोरी है. एक बार फिर बहुत दिनों बाद इनदोनो ने एक साथ तोहरा में जान हमार बा गाने में अपनी आवाज दी है. भोजपुरी श्रोताओं की पसंदीदा जोड़ी सुपरस्टार पवन सिंह व कल्पना का नया गाना आज रिलीज किया गया है. तोहरा में जान हमार बा टाइटल वाले इस गाने को पवन सिंह व कल्पना ने फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने के लिए गाया है. यह गाना रिलीज होते ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं.
गाने में पवन सिंह और कल्पना की जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आ रही है. तोहरा में जान हमार बा एक पूरी तरह से रोमांटिक सांग है. ये रोमांटिक सॉन्ग फैंस के दिलों को छू रहा है. पवन सिंह के फैंस गाने के म्यूजिक की तारीफ करते नहीं थक रहे. पवन- कल्पना की जादुई आवाज में गाए इस गाने का फैंस काफी मजा ले रहे हैं.
इस गाने के गीतकार व संगीतकार विनय बिहारी हैं. विनय बिहारी भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज गीतकार संगीतकार लेखक निर्देशक व बिहार विधानसभा के सदस्य हैं. गीत के विषय मे विनय बिहारी कहते हैं काफी दिनों बाद मेरे पास एक बेहतरीन विषय आयी, जिसके लिए मैंने हाँ कर दी है. इस फ़िल्म में मैं गीतकार संगीतकार की भूमिका में जुड़ा हूँ. उम्मीद है बहुत दिनों बाद दर्शको को असली भोजपुरी संगीत सुनने को मिलेगा.
फ़िल्म निर्माता अमित कुमार सिंह, संयोग कुमार व लेखक निर्देशक राजीव मिश्रा हैं. फ़िल्म के पीआरओ सर्वेश कश्यप हैं. फ़िल्म में राकेश मिश्रा, अविनाश शाही,हॉट केक अंजना सिंह,विनय बिहारी,पायल बंसल प्रसिद्ध खलनायक संजय पांडे,देव सिंह,आर.के.बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह ,जयंत सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म 5 अगस्त को वैशाली मोशन पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










