भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की हो रही शादी! लग रहे हल्दी के उबटन, चर्चे में वायरल तस्वीर का जानें सच
भोजपुरी फिल्म की सुपर हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जो लाखों दिलों पर राज करती है, इन दिनों उनके शादी की चर्चा हो रही है. उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे देखकर लोगों का कहना है कि अक्षरा सिंह की शादी भी जल्द होने वाली है.
Bhojpuri News: भोजपुरी फिल्म की सुपर हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जो लाखों दिलों पर राज करती है, इन दिनों उनके शादी की चर्चा हो रही है. उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे देखकर लोगों का कहना है कि अक्षरा सिंह की शादी भी जल्द होने वाली है. उनके वायरल हो रहे इस फोटो अक्षरा के पीआओ रंजन सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है. ये है प्रख्यात अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी, इशारा… ऐसे में लोग सोचने को मजबूर हो रहे हैं कि ये किस बात की तरफ इशारा है.
आपके शहर में
बैचलर पार्टी में चिल करती दिखी अक्षरा
अक्षरा सिंह की शादी की कयासों के बीच उनके बैचलर पार्टी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में वो दोस्तों के साथ फूल पार्टी के मूड में चिल करती हुई नजर आ रही हैं. अक्षरा के फोटो को देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं. फोटो के वायरल होने के बाद से पूरे इंडस्ट्री में शादी को लेकर संपेंस क्रिएट हो गया है. हालांकि, उनके परिवार की ओर से शादी और इसकी तारीख को लेकर कोई ऑफिशियली खुलासा नहीं हुआ है.
‘चलो रे डोली उठाओ कहार’
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की जल्द ही एक नयी फिल्म आने वाली है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ है. फिल्म में अक्षरा सिंह लीड अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली है जिसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी. फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ का निर्माण इमेज आर्ट्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है. इस फिल्म के निर्माता अनिल कुमार यादव और मुकुंद तिवारी हैं. फिल्म के लेखक- निर्देशक रंजीत चंद्रा हैं। फिल्म को लेकर अक्षरा सिंह का कहना है कि ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ एक अनोखी कहानी वाली फिल्म है जिसे दर्शक खूब पसंद करने वाले हैं. अपनी फिल्मों को लेकर चूजी अक्षरा ने कहा कि फिल्म के किरदार का प्लॉटिंग मुझे बेहद पसंद आया। इस फिल्म में मेरे लिए करने को बहुत कुछ है. सो कहानी सुनकर मुझे लगा कि इससे बेहतर कहानी कोई हो नहीं सकती इसलिए मैंने इस फिल्म को हां कर दी और अब मैं फिल्म की शूटिंग के इंतजार में हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए