आकांक्षा दुबे का नया गाना सुपरस्टार पवन सिंह के साथ आज ही हुआ था रिलीज, कुछ ही घंटे बाद आई आत्महत्या की खबर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

‍Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री आंकाक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है. आकांक्षा ने वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में खुदखुशी की है. वही इससे कुछ ही घंटे पहले आंकाक्षा का भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ गाना रिलीज हुआ था. इसके बाद इस गाने को चंद घंटे में ही सात लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है.

विज्ञापन

‍Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री आंकाक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है. आकांक्षा ने वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में खुदखुशी की है. वही इससे कुछ ही घंटे पहले आंकाक्षा का भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ गाना रिलीज हुआ था. इसके बाद इस गाने को चंद घंटे में ही सात लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. आपको बता दें कि कई लोग आकांक्षा की आत्महत्या के बाद इस गाने को सुन रहे है. वही कई लोग गाने के कमेंट सेक्शन में अपना दुख बयान कर रहे है.

विज्ञापन

गोल्डेन कपड़ों में मचा रही धमाल

पवन सिंह का एक गाना ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ रिलीज हुआ हुआ है. जिसमें वह आकांक्षा के साथ नजर आ रहे है. आरा तो नहीं हारा, लेकिन आकांक्षा अपनी जिंदगी की जंग हार गई है. गाने के सामने आने के बाद अभिनेत्री की आत्महत्या की खबरे सामने आई है. इसके बाद उनके प्रशंसक काफी दुखी है. बता दें कि इस खबर से लोग हैरान भी है. गाने में आवाज पवन सिंह और शिल्पी राज ने दी है. गाने को ‘म्यूजिक टोन’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसमें आकांक्षा गोल्डेन कपड़ों में धमाल मचा रही है.

Also Read: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी की फिल्म ‘फरिश्ता’ के नए गाने ने मचाया तहलका, कुछ ही घंटों में मिले लाखों लाइक्स
अभिनेत्री के चाहने वालों को लगा धक्का

आकांक्षा दुबे भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री रही है. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री और देश में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. उनकी फिल्मों को लोग काफी पसंद करते है. वहीं, उनकी आत्महत्या की खबर से सभी सदमे में है. कई लोग इस खबर पर यकिन नहीं कर रहे है. इस खबर से उनके चाहने वालों को बड़ा धक्का लगा है. देशभर में आकांक्षा के चाहने वाले है. आकांक्षा की लंबी फैन फॉलोइंग रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इसके जरिए यह फेमस भी हुई.

Published By: Sakshi Shiva

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन