जांच को पहुंची एफएसएल टीम

आरा/जगदीशपुर : जगदीशपुर अनुमंडल के धनगाई थाना परिसर में एक दारोगा ने गुरुवार को बंद कमरे में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना उस वक्त घटी जब दारोगा अपने कमरे में थे. बाहर से दरवाजा बंद कर घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने […]
आरा/जगदीशपुर : जगदीशपुर अनुमंडल के धनगाई थाना परिसर में एक दारोगा ने गुरुवार को बंद कमरे में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना उस वक्त घटी जब दारोगा अपने कमरे में थे. बाहर से दरवाजा बंद कर घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने दारोगा के कमरे को सील कर दिया तथा सर्विस रिवाल्वर को भी जब्त कर लिया. शुक्रवार को घटना जांच करने पटना से एफएसएल की टीम बुलायी गयी थी.
टीम ने धनगाई थाने पहुंच कर कमरे में रखी पिस्टल तथा मृतक के कपड़े एवं खून के नमूने एकत्र किये गये. टीम के एक पदाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. बता दें कि गुरुवार को धनगाई थाना परिसर में दारोगा बासुकी पासवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी.
इस घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. हालांकि मृत दारोगा की पुत्री तथा पत्नी ने खुदकुशी के मामले से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि वे खुदकुशी कर ही नहीं सकते. पूरे मामले की जांच होनी चाहिए. इसको लेकर भोजपुर पुलिस सकते में है. मामले की जांच एफएसएल की टीम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










