जहर देकर ससुराल वालों ने महिला की कर दी हत्या

Published at :08 Feb 2017 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
जहर देकर ससुराल वालों ने महिला की कर दी हत्या

पति, सास व ससुर समेत सात को किया आरोपित आरा/सहार : सहार थाने के मथुरापुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी. इस मामले में मृतका की मां सुकला देवी के बयान पर सहार थाने में प्रताड़ना व हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मौके से सल्फास की गोली का डिब्बा भी […]

विज्ञापन

पति, सास व ससुर समेत सात को किया आरोपित

आरा/सहार : सहार थाने के मथुरापुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी. इस मामले में मृतका की मां सुकला देवी के बयान पर सहार थाने में प्रताड़ना व हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मौके से सल्फास की गोली का डिब्बा भी बरामद किया गया है. इसमें पति व सास-ससुर समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतका मथुरापुर के रहने वाले सत्यदेव सिंह की पत्नी सुनीता देवी बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी का मायका ईमादपुर थाने के जगजीवनापुर में है. मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते थे.
ससुराल वालों ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया. महिला के बयान पर मृतका के पति सत्यदेव सिंह के साथ सास-ससुर, दो देवर और दो ननद को हत्या का आरोपित बनाया गया है. हत्या की घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताये जा रहे हैं. सहार थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की तहकीकात करने के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन