बदलते मौसम में बुजुर्गों व बच्चाें का रखें ख्याल

आरा : मौसम में बदलाव का सीधा संबंध हमारे सेहत पर पड़ता है. ठंड ने दस्तक दे दी है. वैसे तो इसे गुलाबी ठंड कहा जाता है. लेकिन, अगर ध्यान न रखे जाये, तो यही ठंड आपको व आपके लाडले को बीमार कर सकता है. बुजुर्ग व बच्चे ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशान […]
आरा : मौसम में बदलाव का सीधा संबंध हमारे सेहत पर पड़ता है. ठंड ने दस्तक दे दी है. वैसे तो इसे गुलाबी ठंड कहा जाता है. लेकिन, अगर ध्यान न रखे जाये, तो यही ठंड आपको व आपके लाडले को बीमार कर सकता है. बुजुर्ग व बच्चे ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं. सर्दी का मौसम सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. शिशु रोग विशेषज्ञ एसके सिन्हा की मानें,
तो इस मौसम में मधुमेह, ब्लडप्रेशर, दमा के मरीजों का खास ख्याल रखने की जरूरत है. मौसम में हो रही तब्दीली के साथ लाइफ स्टाइल में भी बदलाव की जरूरत है. उनका कहना है कि ऐसे मरीजों को दवा समय पर लेना चाहिए. इस मौसम में हल्का-फुल्का व्यायाम और मॉर्निंग वॉक कारगर होता है. डायट पर विशेष ध्यान रखें. फ्रीज के पानी, कोल्डड्रींक आदि से परहेज किया जाना चाहिए. ऐसे मौसम में एक्सपोजर लगने की आशंका बनी रहती है. सुबह और शाम के वक्त ऊनी कपड़ा पहनना अति आवश्यक है. सुबह और दोपहर के तापमान में काफी अंतर होता है. शाम होते-होते तापमान में काफी गिरावट आ जाता है.
ऐसे में सर्दी लगने की आशंका रहती है. इसका सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इसलिए आप ऊनी कपड़ा पहनें, ताकि मौसम का असर ना हो. खास कर ऐसे मौसम में हृदय और सांस के मरीजों के लिए काफी परेशानी होती है. इसलिए ऐसे मरीजों को दवा समय पर लेनी चाहिए और अपना ख्याल रखना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










