चंडीगढ़ में आयोजित सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भोजपुर के चार खिलाड़ी लेंगे भाग

आरा : पंजाब यूनिर्वसिटी, चंडीगढ़ में 8 से 12 जून तक आयोजित सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पुरुष और महिला टीमों का चयन कर लिया गया है. यह घोषणा अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन, बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने कर दी है. उन्होंने बताया कि बिहार की पुरूष और महिला टीमों में […]
आरा : पंजाब यूनिर्वसिटी, चंडीगढ़ में 8 से 12 जून तक आयोजित सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पुरुष और महिला टीमों का चयन कर लिया गया है. यह घोषणा अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन, बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने कर दी है. उन्होंने बताया कि बिहार की पुरूष और महिला टीमों में भोजपुर के दो-दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है. विदित हो कि गत दिनों आरा क्लब में आयोजित चयन सह प्रशिक्षण शिविर के उपरांत टीम का चयन किया गया था.
इसमें भोजपुर के दो खिलाड़ी आकृत कुमार और होशियार सिंह सागर का चयन किया गया है, जबकि महिला टीम में संजना श्रीवास्तव और स्वाति श्रीवास्तव दोनों बहनों का चयन किया गया है. ये सभी पांच जून को चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे. इन चारों के चयन होने पर भोजपुर सॉफ्ट टेनिस संघ के मुख्य संरक्षक डॉ पीके द्विवेदी, संरक्षक शशि भूषण कुमार, अध्यक्ष जय प्रकाश, उपाध्यक्ष रणविजय कुमार सिंह, देवरतन सिंह, संयुक्त सचिव बीरेंद्र विक्रम एवं डॉ विजय कुमार शर्मा ने उन्हें बधाई दी है. यह जानकारी डॉ रंजीत भूषण ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










