संस्कारी व शिक्षित युवा ही देश की दिशा करेंगे तय : प्रो सिंह

Published at :07 Mar 2016 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
संस्कारी व शिक्षित युवा ही देश की दिशा करेंगे तय : प्रो सिंह

आरा : आइआइटी एवं मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए वेदांग एकेडमी का उद्घाटन समारोह स्थानीय एक होटल के सभागार में संपन्न हुआ. समारोह में अपनी बातों को रखते हुए मुख्य अतिथि प्रो कमलानंद सिंह ने कहा कि संस्कारी एवं शिक्षित युवा ही भारत वर्ष की दिशा तय करेंगे. योग्य एवं प्रशिक्षित […]

विज्ञापन

आरा : आइआइटी एवं मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए वेदांग एकेडमी का उद्घाटन समारोह स्थानीय एक होटल के सभागार में संपन्न हुआ. समारोह में अपनी बातों को रखते हुए मुख्य अतिथि प्रो कमलानंद सिंह ने कहा कि संस्कारी एवं शिक्षित युवा ही भारत वर्ष की दिशा तय करेंगे. योग्य एवं प्रशिक्षित कुशल शिक्षकों के गहन निर्देशन में जिले के मेधावी छात्र इसके माध्यम से आइआइटी एवं मेडिकल की परीक्षाओं में सफल होंगे.

ऐसा मुझे पूरा भरोसा है. विशिष्ठ अतिथि मुख्य प्रबंधक रामपुकार शर्मा ने कहा कि आइआइटी व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में आरा के छात्रों के प्रवेश के लिए यहीं रह कर तैयारी करनी लाभदायक है. भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि यह एकेडमी जिले के लिए वरदान साबित होगी. अतिथियों का स्वागत शंकर जी, विषय प्रवेश वरुण शर्मा, मंच संचालन मणि सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन बीएचयू के प्रो गिरीश कुमार ने किया. कार्यक्रम में सौरव पंकज, राजेश, कृष्णा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन