सदस्यता लक्ष्य को राजद जिला इकाई करेगी पूरा

आरा : राजद जिला इकाई द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक यादव रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष लेताफत हुसैन की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश से एक लाख 75 हजार सदस्यता रसीद प्राप्त हुआ है. पूरी ताकत के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा. बैठक का संचालन […]
आरा : राजद जिला इकाई द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक यादव रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष लेताफत हुसैन की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश से एक लाख 75 हजार सदस्यता रसीद प्राप्त हुआ है. पूरी ताकत के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा. बैठक का संचालन नंद जी यादव ने किया. जिला निर्वाची पदाधिकारी राजद सह विधायक मो नेमतुल्लाह ने कहा कि राजद के द्वारा प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के आलोक में पूरे सूबे में राजद के सांगठनिक चुनाव की तैयारी, इसकी व्यापक्ता एवं संगठन का विस्तार कैसे हो इस पर चर्चा की गयी.
उन्होंने कहा कि संगठन को इस तरह से विस्तार किया जायेगा ताकि संगठन अतिपिछड़ों, महादलित, दलित एवं सर्वहारा वर्ग का प्रतिनिधित्व कर सके. राजद सुप्रीमो के आदर्श एवं पदचिह्नों पर पार्टी पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र में कार्य करेगी.
बैठक में पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह, पूर्व एमएलसी नागेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, विधायक अरुण यादव, सरोज यादव, मनोज सिंह, मनोज कुमार यादव, सिद्धेश्वर उपाध्याय, राम बाबू पासवान, नेयाज अहमद, महेश यादव, हीरा लाल ओझा, नेयाज अहमद, बीरबल यादव, रेणु देवी, मुकेश यादव, शैलेंद्र कुमार, भीम कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










