शराब से अब नहीं उजड़ेगा किसी का घर

Published at :27 Nov 2015 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
शराब से अब नहीं उजड़ेगा किसी का घर

आरा : चुनाव के दौरान शराब बंदी की घोषणा करने के वादे को नीतीश सरकार ने गठन के आठ दिन बाद ही पूरा कर दिया. इस घोषणा के बाद अगर सबसे ज्यादा खुशी दिखी तो वो महिलाएं थी. अब शराब से किसी का घर नहीं उजड़ेगा. इस घोषणा के बाद महिलाएं काफी खुश है. इस […]

विज्ञापन

आरा : चुनाव के दौरान शराब बंदी की घोषणा करने के वादे को नीतीश सरकार ने गठन के आठ दिन बाद ही पूरा कर दिया. इस घोषणा के बाद अगर सबसे ज्यादा खुशी दिखी तो वो महिलाएं थी.

अब शराब से किसी का घर नहीं उजड़ेगा. इस घोषणा के बाद महिलाएं काफी खुश है. इस संबंध में राधिका नामक महिला ने बताया कि शराब के कारण हमारा परिवार पूरी तरह बर्बाद हो चुका है. सरकार द्वारा बंदी की घोषणा करने के बाद दिल को काफी सुकून मिला है.

शराब नहीं मिलेगा तो लोग शराब नहीं पियेंगे. इससे कई लोगों का घर अब नहीं टूटेगा. शराब के कारण आये दिन घर में मारपीट होते रहता है. वहीं कलावती देवी ने बताया कि पति को शराब पीने से मना करने पर मारपीट करते थे, लेकिन शराब बंदी की घोषणा होने के बाद राहत की सांस ली हूं.

वहीं सारिका कुमारी ने बताया कि जैसे ही टीवी के माध्यम से शराब बंदी की सूचना मिली मन प्रसन्न हो गया. शराब के कारण हमारे दो परिवार पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं. स्थिति ये है कि शराब के कारण घर में प्रतिदिन कलह होते रहता है. इसके लिए उसने नीतीश सरकार को धन्यवाद भी दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन