वेंडर को गोली मारने का आरोपित मझौवा से हुआ गिरफ्तार

Updated at :09 Jun 2015 7:35 AM
विज्ञापन
वेंडर को गोली मारने का आरोपित मझौवा से हुआ गिरफ्तार

आरा : गैस वेंडर बाबा धाम उर्फ बैजनाथ राम को गोली मार कर जख्मी करने के मामले में नवादा थाना पुलिस ने मझौवा गांव में छापेमारी कर अंशु कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी संलिप्तता होने की बात स्वीकार की है. इस संबंध में पुलिस ने बताया […]

विज्ञापन
आरा : गैस वेंडर बाबा धाम उर्फ बैजनाथ राम को गोली मार कर जख्मी करने के मामले में नवादा थाना पुलिस ने मझौवा गांव में छापेमारी कर अंशु कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी संलिप्तता होने की बात स्वीकार की है.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अंशु की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस घटना के बाद से ही लगी हुई थी.जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने उसे मझौवा से गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि गत दिनों गैस लेने को लेकर लाइन में लगने को ले उपजे विवाद में अंशु ने गैस वेंडर बाबा धाम को गोली मार कर जख्मी कर दिया था. इस घटना के बाद आक्रोशित वेंडरों ने जम कर आगजनी व तोड़-फोड़ की थी. वहीं पूर्व में भी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर चुकी है, जिसके बाद घटना में अंशु कुमार की संलिप्तता उजागर हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन