लड़कियों के साथ ऐयाशी करनेवाला ड्राइवर गिरफ्तार
Updated at : 31 Jul 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

शाहपुर : नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ रंग-रेलियां मनानेवाला ऐयाशी ड्राइवर को शाहपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर दबोच लिया. थानाध्यक्ष दीप नारायण सिंह ने बताया कि ड्राइवर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव का रहनेवाला है, जिसका नाम गौतम सिंह है. उसने कई नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर […]
विज्ञापन
शाहपुर : नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ रंग-रेलियां मनानेवाला ऐयाशी ड्राइवर को शाहपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में जाल बिछाकर दबोच लिया. थानाध्यक्ष दीप नारायण सिंह ने बताया कि ड्राइवर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव का रहनेवाला है, जिसका नाम गौतम सिंह है.
उसने कई नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करता था. कुछ के परिजन लोक लाज के कारण पुलिस के पास नहीं गये, लेकिन दो नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने शाहपुर व बिहिया में इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके बाद से ही पुलिस इसके पीछे लगी थी.
गौतम शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के घर गाड़ी चलाने का काम करता था. इसी दौरान उसने उसी गांव के दो सहेलियों को अपने प्रेम जाल में फांस लिया. जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर रखकर उनके साथ ऐयाशी करता रहा तथा उनका अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाता रहा.
पूछताछ के दौरान उसने कबूला की वह दोनों को ही साथ रखा था. शादी का स्वांग रचा रखा था. लड़कियां भी उसके साथ मांग में सिंदूर लगाकर पत्नी की तरह रहती थीं. एक लड़की को उसने कोलकाता में रखा था, लेकिन वह जिस मकान में रहता था उसका मालिक का पुत्र उसके साथ रंगरलिया मनाने लगा, जिसके कारण उसे गांव पहुंचा आया था. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर बिहिया चौरास्ता के समीप से उसे दबोच लिया.
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इससे पहले वह जिस नाबालिग को बिहिया से लेकर भागा था, उसको लुधियाना में रखा था. उसने यह भी कबूल किया कि अपने गांव के एक विवाहिता को भी अपने प्रेम जाल में फंसाया, लेकिन उसके पति की नाराजगी के कारण उसके साथ ज्यादा दिन नहीं रह पाया. नाबालिग लड़की को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 164 का बयान दर्ज करवाकर मेडिकल जांच करायी. साथ ही ड्राइवर को जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




