भोजन कम पड़ने पर स्कूली बच्चों का हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : मध्य विद्यालय जमीरा में मंगलवार को एक एनजीओ द्वारा छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन दिया गया. इस दौरान सिर्फ एक से पांच कक्षा के छात्र-छात्राओं को ही भोजन दिया गया. विदित हो कि विद्यालय में एक से पांच कक्षा में छात्र एवं छात्रा-छात्राओं की संख्या 286 है, लेकिन काफी कम भोजन बनाया गया, जिसमें […]
विज्ञापन
आरा : मध्य विद्यालय जमीरा में मंगलवार को एक एनजीओ द्वारा छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन दिया गया. इस दौरान सिर्फ एक से पांच कक्षा के छात्र-छात्राओं को ही भोजन दिया गया. विदित हो कि विद्यालय में एक से पांच कक्षा में छात्र एवं छात्रा-छात्राओं की संख्या 286 है, लेकिन काफी कम भोजन बनाया गया, जिसमें मात्र 100 बच्चे ही खाना खा सके.
इस पर शेष बच्चों के साथ अभिभावकों को इसकी जानकारी हुई, तो विद्यालय में आकर हंगामा करने लगे. वहीं खाना नहीं मिलने के कारण कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं को मजबूरन दो बजे से खाना खाने के लिए छुट्टी दे दी गयी.
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से आग्रह किया है कि खाना बच्चों की संख्या के आधार पर एवं समय पर निश्चित रूप से पहुंचाने का आदेश दिया जाये, जिससे बच्चों को भोजन करने में परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










