कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए बिहिया के लाल छोटू शहीद

बिहिया : जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा में सोमवार की रात सेना व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान बिहिया प्रखंड की कटेया पंचायत स्थित मठिया गांव का रहनेवाले दीनानाथ यादव के पुत्र छोटू कुमार शहीद हो गये. जानकारी के अनुसार बिहार रेजिमेंट के नौ बटालियन में कार्यरत छोटू कुमार अपनी बटालियन के अधिकारियों व अन्य […]
बिहिया : जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा में सोमवार की रात सेना व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान बिहिया प्रखंड की कटेया पंचायत स्थित मठिया गांव का रहनेवाले दीनानाथ यादव के पुत्र छोटू कुमार शहीद हो गये. जानकारी के अनुसार बिहार रेजिमेंट के नौ बटालियन में कार्यरत छोटू कुमार अपनी बटालियन के अधिकारियों व अन्य जवानों के साथ श्रीनगर के कूपवाड़ा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर ऑपरेशन में शामिल हुए थे, जहां आतंकियों और जवानों के बीच जमकर हो रही गोलीबारी में छोटू कुमार को गोली लग गयी. घायल अवस्था में जवान को सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




