प्रत्येक राउंड की गिनती समाप्ति पर परिणाम की होगी घोषणा

Updated at : 23 May 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक राउंड की गिनती समाप्ति पर परिणाम की होगी घोषणा

आरा : आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 98 मतगणना टेबुल लगाये जायेंगे, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 मतगणना टेबुल शामिल होंगे. मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार एक-एक टेबुल मतगणना प्रेक्षक की भी लगायी जायेगी. प्रत्येक राउंड की गिनती समाप्ति के बाद मतगणना की […]

विज्ञापन
आरा : आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 98 मतगणना टेबुल लगाये जायेंगे, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 मतगणना टेबुल शामिल होंगे. मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार एक-एक टेबुल मतगणना प्रेक्षक की भी लगायी जायेगी. प्रत्येक राउंड की गिनती समाप्ति के बाद मतगणना की जानकारी प्रत्याशीवार दी जायेगी.
सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को यह भी दायित्व होगा कि वे प्रत्येक टेबुल से राउंडवार प्राप्त परिणाम का कंपाइलेशन कराकर प्रत्याशीवार कुल योग तैयार करायेंगे. इसके बाद माइक से सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रत्येक राउंड के परिणाम की घोषणा भी करेंगे.
वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से रैंडम तरीके से पांच मतदान केंद्रों की वीवीपैट की पेपर से गणना से सह जांच की जायेगी. इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी की होगी.
पहले होगी सर्विस वोटों की गिनती : मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगा. मतगणना का प्रारंभ सर्विस वोटों की गिनती से होगी. इसके बाद इवीएम से वोटों की गिनती शुरू की जायेगी. इसको लेकर बैंक कर्मियों को लगाया गया है. आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी है.
मतगणना और मतगणना के बाद इवीएम को सील करने सहित अन्य कार्य के लिए अलग-अलग टीमें बनायी गयी हैं. टीम में विधानसभावार सहायक निर्वाची पदाधिकारी टीम, वज्रगृह से मतगणना हॉल तक लाने और ले जाने की टीम तथा इवीएम को बिना सील किये जाने के लिए टीम बनायी गयी है.
देर शाम तक मतगणना स्थल पर अधिकारियों का लगा रहा जमावड़ा
मतगणना स्थल पर देर शाम प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों की टीम पहुंचकर 23 मई के पूर्वाह्न आठ बजे से शुरू होनेवाले मतगणना कार्य की बेहतर ढंग से तैयारी को अंजाम देने को लेकर मॉक रिर्हसल किया.
इस दौरान मतगणना हॉल के अंदर और बाहर सहित परिसर में निर्धारित स्थान पर लगाये गये 57 दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने स्थान पर तैनात कर तैयारी कार्य का मॉक रिर्हसल किया गया. ताकि गुरुवार को मतगणना स्थल के सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद और फुलप्रूफ रह सके. मतगणना स्थल पुलिस छावनी में कुछ घंटों के लिए मानो तब्दील हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन