ट्रेन हो या प्लेटफाॅर्म, हर जगह स्वच्छता का अभाव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : ट्रेनों में सफाई का रेलवे का दावा झूठा साबित हो रहा है. गंदगी और कचरों के बीच बैठकर सफर करना यात्रियों की मजबूरी बन गयी है. लोकल ट्रेन हो या फिर लंबी दूरी की ट्रेन, सभी के कोच का यही हाल है. ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर खड़े होते ही सफाई कर्मचारी एसी व […]
विज्ञापन
आरा : ट्रेनों में सफाई का रेलवे का दावा झूठा साबित हो रहा है. गंदगी और कचरों के बीच बैठकर सफर करना यात्रियों की मजबूरी बन गयी है. लोकल ट्रेन हो या फिर लंबी दूरी की ट्रेन, सभी के कोच का यही हाल है. ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर खड़े होते ही सफाई कर्मचारी एसी व स्लीपर कोच के दरवाजों और बाथरूम के सामने के हिस्से की ही सफाई करते हैं. जनरल कोच की तरफ तो वे झांकते भी नहीं हैं. वहां की गंदगी से अफसरों और सफाई ठेकेदारों को कोई लेना-देना नहीं होता है.
रेलवे में नहीं दिखता कहीं भी स्वच्छता अभियान : रेलवे में स्वच्छता को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. रेलवे स्टेशन, प्लेटफाॅर्म और सर्कुलेटिंग एरिया को साफ-सुथरा चकाचक रखने का दावा किया जा रहा है. ट्रेनों के हर कोच में सफाई कर्मचारी को रखने का ठेका दिया गया है.
बावजूद इसके ट्रेनों में सफाई नहीं हो रही है. दानापुर सिकंदराबाद-एक्सप्रेस शाम 5:20 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पहुंची. उसके सभी जनरल कोच में गंदगी पसरी पड़ी थी. सीट के नीचे संतरे के सूखे छिलके पड़े थे. इस ट्रेन के एस-1, एस-2 कोच में भी सीट के नीचे गंदगी थी. वैसे ही बैठकर यात्री सफर कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










