ePaper

वाहनचालक को मारी गोली, गंभीर

Updated at : 10 Apr 2019 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनचालक को मारी गोली, गंभीर

आरा : भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो- जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर देचना पुल के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक सवारी गाड़ी के चालक को गोली मार दी, जिससे वह रूप से जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मी चालक को इलाज […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो- जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर देचना पुल के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक सवारी गाड़ी के चालक को गोली मार दी, जिससे वह रूप से जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मी चालक को इलाज के लिए पीरो अस्पताल लाया गया, जहां उसको बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

पीड़ित उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव निवासी राम लोचन सिंह का पुत्र जितेंद्र कुमार बताया जाता है, जो सवारी गाड़ी का चालक है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को जितेंद्र अपनी सवारी गाड़ी लेकर पीरो गया हुआ था. पीरो स्टैंड से दो की संख्या में मौजूद हथियार बंद अपराधियों ने गाड़ी को किराये पर गोढ़ना रोड चलने के लिए बुक किये. जैसे ही चालक जितेंद्र गाड़ी लेकर आरा के लिए निकला तभी देचना पुल के समीप अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर हथियार बंद अपराधी फरार हो गये.
जख्मी जितेंद्र के पिता रामलोचन सिंह ने बताया कि बेहरा गांव के दो युवकों के साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा है. इस सिलसिले में एफआइआर भी दर्ज है. घटना को अंजाम इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भड़ा उठाने को लेकर लोगों से विवाद हुआ था. वहीं सूत्रों की माने तो गाड़ी की लूटपाट करने की बात भी सामने आ रही है.
लूट की कोशिश में अपराधियों द्वारा चालक को गोली मारी गयी है. पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना की सूचना पाकर पीरो एसडीपीओ छानबीन में जुट गये हैं. हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आपसी रंजिश और पूर्व के विवाद से जोड़कर देख रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन