पूर्व के विवाद में अधेड़ को मारी गोली, घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आरा : नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव में हथियार बंद लोगों ने एक अधेड़ को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद हथियार बंद लोग भाग निकले. स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जख्मी के बाह में गोली लगी है. जख्मी मझौंवा गांव निवासी […]
विज्ञापन
आरा : नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव में हथियार बंद लोगों ने एक अधेड़ को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद हथियार बंद लोग भाग निकले. स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जख्मी के बाह में गोली लगी है.
जख्मी मझौंवा गांव निवासी पार्टस विक्रेता श्यामनंदन सिंह बताये जाते हैं. घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी. हालांकि अभी तक घटना का कोई कारण स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है.
परिजन कयास लगा रहे हैं कि पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हालांकि पुलिस ने बताया कि पूर्व में कुछ लोगों के साथ इनका विवाद चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन