ननि का तीन अरब 84 करोड़ रुपये का बजट पारित

Updated:
विज्ञापन

आरा : आरा नगर निगम वर्ष 2007 में नगर निगम के रूप में अधिसूचित किया गया है. वर्तमान में यहां कुल 45 वार्ड हैं. इनमें कुल 30 महिला पार्षद एवं 15 पुरुष पार्षद निर्वाचित हैं. इसकी आमदनी एवं खर्च के आधार पर तथा 2019-20 में होने वाली संभावनाओं के आधार पर आरा नगर निगम की […]

विज्ञापन

आरा : आरा नगर निगम वर्ष 2007 में नगर निगम के रूप में अधिसूचित किया गया है. वर्तमान में यहां कुल 45 वार्ड हैं. इनमें कुल 30 महिला पार्षद एवं 15 पुरुष पार्षद निर्वाचित हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसकी आमदनी एवं खर्च के आधार पर तथा 2019-20 में होने वाली संभावनाओं के आधार पर आरा नगर निगम की संभावित आय तीन अरब 84 करोड़ 13 लाख 47 हजार रुपये की आय एवं संभावित व्यय तीन अरब 84 करोड़ 4 लाख 95 हजार रुपये का आकलन किया गया है. इस प्रकार आरा नगर निगम के इस बजट में 8 लाख 52 हजार रुपये के लाभ का प्रावधान किया गया है.
मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजनाओं में वैसे निश्चय जिनका कार्यान्वयन नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार पटना के स्तर से होना है. उसे हमने पूर्व की प्राथमिकता के तौर पर रखा है. उसके अतिरिक्त इस बजट में मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यों की प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है.
इस दौरान मेयर प्रियम, उप मेयर मालती सिंह, विधान पार्षद राधा चरण साह, नगर आयुक्त सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे. बैठक के दौरान कई वार्ड पार्षदों ने मेयर पर आरोप भी लगाया. इस दौरान वार्ड नंबर 45 की वार्ड पार्षद रेणु देवी तथा उप मेयर मालती देवी ने मेयर पर आरोप लगाते हुए प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की. वहीं दूसरी तरफ पत्रकारों को भी बैठक से दूर रखा गया.
निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में एक- एक आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण : निगम क्षेत्र के गरीब परिवारों को शादी विवाह तथा अन्य योजनाओं के लिए सार्वजनिक स्थल के कमी को दूर करने के लिए शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में एक- एक डिलक्स सामुदायिक भवन बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए इस बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
इस वित्तीय वर्ष में शहरी विकास कार्यों के लिए प्रावधानित कुल राशि का 30 प्रतिशत का व्यय एवं स्लम क्षेत्र/दलित बस्तियों एवं पिछड़े इलाकों में व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है.
इससे स्लम क्षेत्रों में महिला एवं पुरुष के लिए शौचालय, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था, उनके स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता युवाओं एवं युवतियों के लिए नि:शुल्क व्यवसायी प्रशिक्षण, आर्थिक सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए मकान सह आवास सार्वजनिक भवन का निर्माण शहरी गरीब परिवारों के लिए स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार की व्यवस्था, पेयजल सड़क एवं नाली की विशेष व्यवस्था तथा जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए स्लम परिवारों के व्यक्तियों को लगातार जागरूक करना है.
अमृत मिशन जलापूर्ति योजना
बिहार राज्य जल पर्षद के माध्यम से कुल 135.73 करोड़ की राशि का दो फेज में निविदा का प्रकाशन कराया गया है. इसके तहत पूरे आरा शहर को 24 घंटे जलापूर्ति के लिए कार्य प्रारंभ कराते हुए इस वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी घरों में पानी की आपूर्ति पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन